राजधानी एक्सप्रेस के समय में किया गया बदलाव…

rajdhani express time change

Rajdhani Express Time Change : रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के खुलने का समय आज के लिए बदल गया है। ऐसे में अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही आपने अपना टिकट बुक कर लिया है। तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले कृपया ट्रेन के नए समय की जानकारी चेक कर लें।

3:30 घंटे देरी से रवाना होगी ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (CPRO) ने बताया है कि रविवार यानी 12 जनवरी को रांची से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है। इस बदलाव की वजह से ट्रेन आज अपने निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे 30 मिनट देरी से रांची जंक्शन से रवाना होगी।

क्या है इस देरी का कारण

वहीं, CPRO ने बताया कि लिंक रेक के देरी से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। अमूमन, यह ट्रेन रांची जंक्शन से 17:15 बजे खुलती है। लेकिन आज राजधानी एक्सप्रेस के खुलने का समय रात 20:45 बजे निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े… बोकारो में मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा रहा था पुरुष, फिर जो हुआ …

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *