दिव्यांगजन को बांटी गई ट्राई साइकिल व ब्लाइंड स्टिक

Chatra News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के परिसर में दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल व ब्लाइंड स्टिक का वितरण किया गया। वहीं चतरा जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए 21 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व तीन लोगों को ब्लाइंट स्टिक का वितरण किया गया है। कार्यक्रम की निगरानी डालसा के मित्र जुलकर नैन द्वारा किया गया।इस अवसर पर जुलकर नैन ने कहा कि दिव्यांगों को भी समाज में सम्मान मिलना चाहिए।

उन्हें भी बराबरी का अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि कई बार उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ता है।दिव्यांगों के सामने कई चुनौतियां हैं। अगर हम उनकी थोड़ी मदद कर दें, तो वे सभी चुनौतियों को पार कर अपने लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। समाज को अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा तभी ऐसा संभव है। नालसा और झालसा ने दिव्यांगों को लेकर कई दिशा निर्देश दिए हैं। (Chatra News)

यह भी पढ़े… अब घूस मांगने पर ट्रैफिक पुलिस की पोल खोलें, करे ये काम…

विकलांग व्यक्तियों से संबंधित (सामान अवसर, अधिकारों की रक्षा व पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 विकलांग व्यक्तियों को समर्थ बनाने और मुख्यधारा में लाने के लिए ढेर सारे अधिकार प्रदान करता है।
इस दौरान प्रखंड कार्यालय अधिकार मित्र अरविंद प्रसाद, गंधरिया अधिकार मित्र रेणु कुमारी के अलावा कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top