आज से मैट्रिक और कल से इंटर के विषय में कर सकते हैं बदलाव

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षार्थियों को 23 जनवरी तक का दिया है मौका
विषय में बदलाव के लिए पोर्टल का लेना होगा सहारा, जैक ने जारी किया आदेश

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल 2023 की मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को विषय में बदलाव करने को एक मौका दे रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ऐसा पहली बार कर रहा है। जब परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने विषय में बदलाव कर सकते हैं। जैक नोटिफिकेशन के अनुसार आज से मैट्रिक और कल से इंटर की परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थी अपने विषय में बदलाव कर सकेंगे। विषय में बदलाव को लेकर मैट्रिक के परीक्षार्थियों को 23 जनवरी तक का मौका दिया गया है। वही इंटर के विद्यार्थियों को 24 जनवरी तक का मौका दिया गया है।

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले तक है मौका
अपने नोटिस में झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बताया है कि परीक्षार्थियों को यह मौका एडमिट कार्ड जारी होने से पहले तक दिया गया है। मैट्रिक-इंटर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद किसी भी तरह से विषय में बदलाव नहीं किए जा सकेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल पहली बार विषय में बदलाव करने का मौका दे रहा है।

कंसोलिडेटेड लिस्ट व चालान की कॉपी 25 तक करे जमा
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सेक्रेटरी महीप कुमार सिंह ने बताया कि यह आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं सभी स्कूलों के प्रधान को बताया गया है कि मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए जो फॉर्म भरे गए हैं। उसके कंसोलिडेटेड लिस्ट और चालान की कॉपी 25 जनवरी तक झारखंड एकेडमिक काउंसिल के आॅफिस में जमा करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top