दंपति की शव कुएं से तैरता मिला, हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही है छानबीन

रामगढ़। रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव के एक कुएं से पति-पत्नी का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। रजरप्पा थाना पुलिस दंपति के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कुल्ही के रहने वाले कंचन नायक पिता स्व. महिलाल नायक और उनकी पत्नी उमा देवी का शव कुए में तैरता मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी का शव घर से आधा किलो मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में मिला है। बताया गया कि सबईगढ़ा के कुआं से कुल्ही निवासी कंचन नायक का शव व उसकी पत्नी उमा देवी दोनों का लाश तैरता मिला। ग्रामीणों ने बताया कि खेत की तरफ जाने के क्रम में कुएं में लाश दिखा। जिसकी सूचना रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह को दिया गया। इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी की मौत कैसे हुई है। कंचन नायक का जमीन का विवाद गांव में चल रहा था। वही क्षेत्र में चर्चा है कि पति-पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पति-पत्नी मिलकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही मामले खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top