मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति द्रौपदी से उनके दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. इस दौरान राष्ट्रपति ने काफी देर तक बात की. द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया. देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि तथा समस्त झारखण्डवासियों की ओर से आपको जोहार. जानकारी के अनुसार वे 23 जुलाई को झारखंड की नयी पर्यटन नीति की लॉचिंग कार्यक्रम को लेकर दिल्ली गये थे.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top