छपरा में बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत

छपरा में बम विस्फोट से मकान ध्वस्त, तीन लोगों की मौत से मची अफरा तफरी

बिहार के छपरा में रविवार को विस्फोट होने की वजह से मकान ध्वस्त हो गया. विस्फोट के बाद से मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है. अब तक तीन लोगों के मरने की खबर मिली है.

बिहार के सारण जिला के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग इलाके में रविवार को एक मकान में जबरदस्त विस्फोट के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. विस्फोट से घर के परखच्चे उड़ गए और मकान के बचे हिस्से में आग लग गई है. विस्फोट हुआ घर नदी किनारे होने के कारण मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया है. बताया जा रहा है कि ध्वस्त घर मे कई लोग दबे पड़े हैं. जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है. इस विस्फोट में अभी तक तीन लोगों के मरने की खबर सामने आई है जो की बढ़ सकती है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाका सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो की रुक रुककर एक बजे तक होता रहा. बताया जा रहा है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ वहां पटाखा बनाने का काम होता था, जहां अचानक विस्फोट हुआ है. विस्फोट के बाद मौके पर छपरा सदर के एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह, बलवाड़ा के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, इंस्पेक्टर मंजू कुमारी खैरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी एवं फायर ब्रिगेड की टीम सहित कई थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है.

घटना के बाद दबे हुए मलवे से अब तक तीन शव बाहर निकाले जा चुके हैं लेकिन अभी तक शवों की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि रेयाजू मियां एवं उसके भाई शब्बीर मियां का परिवार एक ही मकान में रहता था. हालांकि उसके आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की जानकारी ना तो ग्रामीणों को थी न ही पुलिस को. घटना के बाद से फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम घर के अंदर प्रवेश कर भीतर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है. लेकिन रुक-रुक कर हो रहे विस्फोट ने पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के कदम रोके हुए हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top