बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि को किया गया सम्मानित

हजारीबाग। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय महासचिव विक्की कुमार धान के नेतृत्व में आदिवासी युवाओं ने रूचि कुजूर को बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। अनूप राजेश लकड़ा को समाज हित में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। रूचि कुजूर को झारखंड सरकार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इससे युवा आदिवासी समाज बहुत उत्साहित है और उनमें खुशी का माहौल है। इस मौके पर रूचि कुजूर ने कहा कि आज युवा को अपने लक्ष्य के प्रति सजग और जागरूक रहने की आवश्यकता है। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। मौके पर राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष आनंद मरांडी, अर्जुन उरांव, विक्की करमाली, राहुल बांडो, मनीष टोप्पो, सुरेन्द्र उरांव, नितेश उरांव, मीर रेहान एवं प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top