सीसीएल के कोक प्लांट में चोरी करने गए युवकों पर दीवार गिरी, एक की मौत

गिरिडीह। सीसीएल के कोक प्लांट में लोहा चोरी करने गए दो युवक पर अचानक दीवार गिर गई। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है। बताया गया कि दोनों युवक बनियाडीह के अग्दोनीखुर्द गांव के रहने वाले है और कोक प्लांट में देर रात चोरी करने गए थे। परिसर में घुसने के लिए जिस दीवार पर दोनों चढ़े वह दीवार अचनाक गिर गयी। दीवार कमजोर था, जिस कारण दोनों के भार से दीवार गिर गयी। दीवार के गिरने दोनों युवक उसके मलबे में दब गये। इसमें से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थान की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top