पूजा टॉकीज से रांगाटांड़ तक चला नगर निगम का अतिक्रमण अभियान

धनबाद। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए निर्णय के आधार पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से जाम की स्थिति बन रही है। पेवर्स ब्लॉक भी उखड़ रहे हैं। यह अभियान पूरे निगम क्षेत्र में चल रहा है। आज चौथे दिन सुबह नौ बजे से पूजा टॉकीज से रांगाटांड़ तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया। इसको लेकर एक दिन पहले इस क्षेत्र में सूचना दे दी गई। अब सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करेंगे। अगर अतिक्रमण मिला तो जुर्माना वसूलने के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top