सीएम ने दी डीजीपी को शुभकामना

रांची। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने शिष्टाचार मुलाकात की। नीरज सिन्हा का आज अंतिम कार्य दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री सिन्हा को शॉल और मोमेंटो प्रदान कर उन्हें लंबी उम्र, खुशहाल, सुखद और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पुलिस पदाधिकारी के रूप में आपका लंबा कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। आपके कार्य और अनुभव का लाभ यहां के पुलिस बल, आम जनता और राज्य को मिला है। अब आप जीवन के दूसरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं । आपको सुखद सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top