तेजस्वी यादव के स्वागत में आपस में भीड़े राजद के महिला कार्यक्रर्ता

रांची। जनता दल के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को रांची पहुंचे, तेजस्वी के स्वागत में भव्य तरीके से किया गयाद्य। स्वागत के लिए ढोल नगाड़ों को बजाया जा रहा था, इस ढोल नगाड़ों के बीच जनता दल के कार्यकर्ता नाच रहे थे। नाचने के दौरान राजद के महिला कार्यकर्ता आपस में ही झड़प और देखते ही देखते दो गुट भीड़ गई जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मामला को समझाया, दोनों को अलग किया। राजद के प्रदेश महासचिव पिंकी यादव ने आरोप लगाया कि स्वागत के लिए ढोल बज रहे थे उसी ढोल में हम सब महिला नाच रहे थे। तभी राजद के महिला प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने आकर धक्का देते हुए गाली गलौज करने लगीं जब हमने इसका विरोध किया तो चप्पल उठा कर मारने की धमकी देने लगीं। उन्होेंने कहा कि हम महिला 15 वर्ष से पार्टी के प्रति अपना योगदान दे रहे हैं पार्टी के लिए काम करते हैं लेकिन कुछ लोग पार्टी को तोड़ना चाहतीं है इसका शिकायत अपने आलाकमान से करेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राजद की प्रदेश महासचिव पिंकी यादव कार्यक्रम को भंग करने आई थी, पूरे प्रदेश के राजद परिवार उनका भव्य स्वागत करने पहुंची थी तो वह कार्यक्रम को भंग करने की कोशिश कर रहीं थीं इस लिए मैं उनको समझाने का प्रयास कर रहीं थीं, लेकिन वह झुठा आरोप लगा रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top