9.30 घंटे बाद ईडी ऑफिस से निकले मुख्यमंत्री

पत्नी कल्पना सोरेन संग मुख्यमंत्री आवास के लिए हुए रवाना

रांची। अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग 9:30 घंटे तक ईडी ऑफिस में हुई पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस से रात 9:37 बजे बाहर निकले। बाहर लगभग 30 मिनट पहले पहुंची हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उनका इंतजार कर रही थी। पूछताछ के बाद बाहर निकले श्री सोरेन पत्नी के साथ ईडी ऑफिस से सीएम आवास के लिए रवाना हुए। ईडी के सम्मन पर वे आज सुबह 12:00 बजे ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए पहुंचे थे। ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन पर अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ने का आरोप है। 8 जुलाई को ईडी ने हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा के घर पर छापेमारी की थी। यहां से एजेंसी को हेमंत सोरेन की बैंक पासबुक, साइन किए हुए दो चेक और चेक बुक मिली थी। सितंबर में चार्जशीट दाखिल करते हुए ईडी ने बताया था कि जांच में उसे अवैध खनन में एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की हेराफेरी होने के सबूत मिले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top