ठाकूरगांव में कोयला लदा टर्बो पकड़ाया

रांची। ठाकूर गांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुड़मू की ओर से ठाकूर गांव की जा रहे कोयला लदे टर्बो को जब्त किया है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि अवैध कोयला लदे ट्रक के गुजरने की खबर उन्हें मिली थी उसी सूचना पर पुलिस बुड़मू की ओर से आने वाले सभी वाहनों पर नजर रख रही थी, उसी दौरान उक्त नम्बर के टर्बाे पर पुलिस की नजर पड़ते ही उसे रोक लिया गया। पूछताछ करने पर चालक ने कहा र्इंटा ले कर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस के जवानों ने जब उसमें लदे र्इंट के टुकड़ों को हटा कर देखा तब पता चला उसमें कोयला भरा हुआ है। उसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया वहीं उसके चालक नयूम अंसारी और खलासी प्रदीप मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *