कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी नहीं पहुंचे ईडी दफ्तर, दो हफ्ते का मांगा समय

रांची : विधायक कैश कांड मामले में ईडी के समक्ष आज यानी मंगलवार को कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को पेश होना था. लेकिन विधायक आज दफ्तर नहीं पहुंचे उन्होंने ईडी से दो हफ्ते का समय मांगा है. बता दें कि इससे पहले भी कैश कांड मामले में दो अन्य विधायक इरफान अंसारी और राजेश कच्छप भी दो हफ्ते का समय मांग चुके हैं.

अनूप सिंह ने दर्ज कराया था जीरो FIR                     

बता दें कि इसी मामले में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह से ईडी ने पूछताछ की है. यह पूछताछ 24 दिसंबर, 2022 को हुई थी. ईडी के अधिकारियों ने विधायक से करीब 10 घंटे तक सवाल किए थे. वहीं, विधायक ने ईडी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद कहा था कि अब तीनों विधायकों को ईडी दफ्तर बुलाया जायेगा.      

बता दें कि बंगाल पुलिस ने कांग्रेस के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सेल कोंगारी को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 48 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी. हालांकि, उन्होंने उनसे संबंधित नकदी को स्वीकार कर लिया. लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उनका वैध पैसा था जिसे वे लोगों के बीच बांटने के लिए ‘साड़ियां’ खरीदने के लिए ले जा रहे थे. तीनों विधायकों को 30 जुलाई को हिरासत में लिया गया था. इन तीनों विधायकों की गिरफ़्तारी के एक दिन बाद बेरमो विधानसभा सीट से विधायक जयमंगल सिंह ने अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करायी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top