चांडिल : ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत 

टाटा-रांची एनएच 33 पर मंगलवार सुबह एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना चांडिल थाना क्षेत्र का है. सूचना पर चांडिल पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. 

बता दें कि मृतक का नाम कैलाश गोप है, जो नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी गांव का रहने वाला है. मंगलवार सुबह युवक बाइक पर टाटा-रांची एनएच से होते हुए जमशेदपुर जा रहा था. इसी बीच एक तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि ट्रेलर चालक वाहन लिए मौके से फरार हो गया. मामले के संबंध में चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है. वहीं पुलिस फरार ट्रेलर चालक की खोज में जुट गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top