सांसद खेल स्पर्धा को लेकर प्रतिनिधियों ने श्रम मंत्री को दिया आमंत्रण पत्र

चतरा। सांसद खेल स्पर्धा को लेकर चतरा सांसद प्रतिनिधियों का एक दल राज्य के श्रम प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता से भेंट किया। इस क्रम में प्रतिनिधियों ने मंत्री को खेल कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर एक आमंत्रण पत्र सौंपा। वहीं मंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुये खेल के हरेक क्षेत्र में युवाओं को मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आज जमाना बदल रहा है। क्योंकि अब लोग पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपने भविष्य को न सिर्फ संवार रहे हैं बल्कि देश व दुनिया में भी अपने नाम का डंका बजा रहे हैं और आमदनी भी भरपूर कर रहे हैं। मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी जिÞला मंत्री शिव बालक सिंह सांसद प्रतिनिधि राकेश झा, चतरा सदर प्रखंड के प्रतिनिधि बिनोद सिंह, चतरा मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top