ओरमांझी टोल प्लाजा को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

ओरमांझी टोल प्लाजा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घेराव कर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने और बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों पर विरोध जताया

कांग्रेसियों ने टायर जलाकर रोड जाम किया

महानगर यूथ कांग्रेस और रांची जिला ग्रामीण यूथ के द्वारा रांची रामगढ़ मुख्य पथ ओरमांझी टोल प्लाजा का घेराव करके राहुल गांधी का सांसद की सदस्यता समाप्त करने और बढ़ती डीजल और पेट्रोल के दामों का विरोध जताने सड़क पर टायर जलाकर किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र सरकार के विरोध नारे लगाए और कहा कि तानाशाह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी। राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता वापस लेनी पड़ेगी। इस दौरान रोड को जाम करने पर गाड़ियों का परिचालन घंटों बंद रहा।जिसका नेतृत्व रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जमील अख्तर कर रहे थे।कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर कहा राहुल गांधी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं मोदी सरकार के मनमानी के खिलाफ नारेबाजी हुआ और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमील अख्तर ने मोदी सरकार एवं केंद्र सरकार का विरोध किया और कहां आज जिस तरह मोदी सरकार ईडी सीबीआई के सहयोग से जिस तरह विपक्ष को परेशान और मजबूर कर रहा है युवा कांग्रेस अब रुकने वाले नहीं है मैदान में आ चुकी है हर सवालों का जवाब युवा कांग्रेस केंद्र सरकार जवाब देने के लिए तैयार है।

मौके पर ओरमांझी पुलिस बल और रांची पुलिस बल तैनात थी साथ ही अंचल से अंचल अधिकारी व अन्य कर्मी मौजूद थे। ताकि कोई बड़ी अनहोनी ना हो। एंबुलेंस को छोड़कर अन्य गाड़ियों को रोककर बीच सड़क पर लगभग 1 घंटे विरोध जताया गया।मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राशन, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, रवि प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका त्रिपाठी प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल प्रदेश सचिव पिया वर्मा, रांची महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार विक्की रांची विधानसभा अध्यक्ष गौरव उपाध्यक्ष दीपक छोटी विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी,हटिया विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर कलीम अंसारी युवा नेता प्रिंस जी, प्रखंड उपाध्यक्ष अनवर खान। ज्यादा संख्या में युवा कांग्रेस के साथीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top