रिम्स पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

 रांची | झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचे. सीएम के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद थे. सबसे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों में स्थापित नए उपकरणों का लोकार्पण किया. इसमें कार्डियोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग में अधिष्ठापित दो कैथ लैब, दो 4D इको कार्डियोग्राफी, एक 128 स्लाइस सीटी स्कैन, तीन अल्ट्रासाउंड मशीनों का उद्घाटन किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रिम्स में नवनिर्मित अकादमिक भवन का भी उदघाटन किया.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top