पुलिस कप्तान के कार्यालय मेें कोरोना का कोहराम

80 में से 36 कर्मियों में मिले कोरोना के लक्षण
पुलिस विभाग की टीम ने परिसर को किया सेनेटाईज

रांची: जिले के पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा के रेसिडेंशियल आॅफिस में कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। इस कैंपस से पुलिस कर्मियों समेत कुल 36 कर्मचारियों को कोरोना हो गया है। जांच के बाद आई रिर्पोट के बाद से खलबली मच गयी है। जिले के पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग के सभी की जांच करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके आवासीय कार्यालय में कार्यरत कुल 80 पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें से कुल 36 कर्मी पॉजिटिव पाये गये हैं। सभी को आईसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनके ईलाज के लिए डॉक्टरों की टीम भी लगी हुई है। उनकी सभी जरुरतें भी पुरी की जा रही है। मालूम हो कि दो दिन पहले वहां कुछ पुलिस कर्मियों में कोविड संक्रमित मिले थे उसके बाद ही एसएसपी श्री झा के निर्देश पर सभी पुलिस कर्मियों की जांच करायी गयी थी।
एसएसपी ने बताया कि उनके आवासीय कार्यालय संक्रमित पाये गये पुलिसकर्मियों में टेक्निकल सेल, साइबर सेल और क्यूआरटी में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। हालांकी जो लोग भी संक्रमित पाये गये हैं उनमें मामूली लक्षण है। डॉक्टरों के मुताबिक संक्रमित लोगों को डरने की जरुरत नहीं है। उसके बावजूद राजाधानी के एक ही परिसर में एक साथ 36 लोगों के प्रभावित होने की खबर से पुलिस विभाग के सभी कार्यालयों में दहशत कायम हो गया है। क्योंकि इस परिसर में कई लोग परिवार सहित रहते हैं। और कैम्पस में साइबर सेल, टेक्निकल सेल के अलावा कई अन्य कार्य के भी कार्यालय हैं।
इधर एक साथ तीन दर्जन पुलिस कर्मियों व अन्य के पॉजिटिव पाये जाने के बाद पुलिस विभाग की सेनेटाईजर टीम के द्वारा पुरे कैंपस में सेनेटाईज कराया गया। हालात को देखते हुए वहां आने जाने वालों पर भी एहतेयात के तौर पर पाबंदी लगा दी गयी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top