लंबे और खूबसूरत बालों की ख्वाहिश होगी पूरी, घर में बनाएं हर्बल आयल

खूबसूरत बालों की ख्वाहिश हर किसी की होती है। लंबे और घने बाल न सिर्फ सुंदर दिखते हैं बल्कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लंबे घने बालों से किसी भी हेयरस्टाइल को आसानी से बनाया जा सकता है। अग आप इस तरह के बाल चाहती हैं तो आप घर में बने हर्बल आॅयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का तरीका। साथ ही साथ इसके फायदों के बारे में।
कैसे बनाएं हर्बल आॅयल : अगर आप घर में हर्बल आॅयल बना रहे हैं तो आपको इसके लिए गुड़हल के फूल, नीम के पत्ते, करी पत्ता, प्याज, मेथी दाना, एलोवेरा, चमेली के फूल, नारियल के तेल की जरूरत होगी।
इसे बनाने के लिए आप मेथी के बीज को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोएं। फिर एलोवेरा को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक ग्राइंडर में मेथी दाना, एलोवेरा और अन्य सभी चीजें डालें। फिर इसे एक बड़ी कढ़ाई डालें। इसमें एक लीटर साफ नारियल तेल मिलाएं। अब कढ़ाई को धीमी आंच पर लगभग 45 मिनट तक गर्म करें जब तक कि रंग हरा न होने लगे। फिर तेल को ठंडा होने दें। तेल को कांच की बोतल में छान लें। इस तेल को छानने के बाद जो सोलिड पोर्शन बचेगा उसे आप बॉडी स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें।
हर्बल तेल लगाने के फायदे : गुड़हल, करी पत्ता, प्याज बालों के ग्रोथ में बहुत मदद करते हैं। वहीं नीम के पत्ते डैंड्रफ के साथ-साथ जुओं को भी दूर करते हैं। इसी के साथ एलोवेरा बालों को चमक देता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। चमेली के फूल तेल को खूशबू देने में मदद करते हैं।
कैसे करें हर्बल तेल का इस्तेमाल :
इस तेल को इस्तेमाल करने के लिए स्कैल्प पर इसे लगाएं और फिर अच्छे से मसाज करें। इसे हफ्ते में कम से कम दो बार यूज करें। हो सके तो तेल को रात भर के लिए बालों में लगा छोड़ दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top