तिसरी में ईट भट्ठा में मिला दो मजदूरों का शव, शरीर पर कई जख्मों के निशान


दोनों देर रात शराब पीकर लौटे थे, सुबह भट्ठा संचालक ने शव देख पुलिस को दी सूचना

गिरिडीह। तिसरी थाना के खतपोंक गांव के बंगला ईट भट्ठा में आज सुबह दो मजदूरों का शव मिला। पुलिस मौत को हत्या या कुछ और कारण मान कर जांच कर रही है। शव होने की सूचना पर तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। इस बीच तिसरी पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुशार दोनों मृतकों के शरीर में चोट के कई निशान पाए गए है। मृतकों की पहचान खटपोंक गांव निवासी 36 वर्षीय सिकंदर यादव और 34 वर्षीय संजय राय के रूप में किया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों मजदूरों के शव को सबसे पहले उसी ईट भट्ठा के संचालक रामाअवतार यादव ने देखा। हैरानी की बात तो यह भी है कि भट्ठा संचालक खुद भी रात में सोया हुआ था। आज सुबह जब भट्ठा संचालक का नींद टूटा, तो देखा की संजय और सिकंदर का शव भट्ठा में पड़ा हुआ है। लिहाजा, उसने घटना की जानकारी तिसरी थाना पुलिस को दिया। भट्ठा संचालक ने बताया कि दोनों देर रात को कही से अत्याधिक शराब पीकर भट्ठा लौटे थे। और आते ही दोनों सो गए। दोनों मजदूरों के सोने के बाद वो भी सोने चले गए। वही आज सुबह दोनों का शव भट्ठा में पड़ा मिला।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *