कदमा खरकई नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद, जिंस पैंट व टॉप पहनी है

जमशेदपुर। कदमा पुलिस ने आज सुबह एक युवती (25 वर्ष) का शव नदी से बरामद किया है। शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर कदमा पुलिस को जानकारी दी कि शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो के ठीक पीछे स्थित खरकई नदी किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का भी प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर सके। बरामद शव में युवती जिंस पैंट और टॉप पहनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान भी नहीं देखा गया है। वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि युवती इस इलाके की नहीं है। पुलिस का कहना है कि जबतक युवती की पहचान नहीं हो जाती है तब तक घटना के संबंध में कुछ भी बताना मुश्किल है। पुलिस युवती की पहचान और उनके परिजनों की तलाश में पूछताछ कर रही है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *