टाटा स्टील के रन ए थॉन में दौड़े पांच हजार से भी अधिक लोग, विजेता पुरस्कृत

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और पत्नी रुचि नरेंद्रन ने धावकों को दिखायी हरी झंडी

जमशेदपुर। टाटा स्टील की ओर से आज शहर में रन ए थॉन कार्यक्रम का आयोजन किया। बॉडी फिटनेश के उद्देश्य आयोजित इसमें 5000 से अधिक धावक दौड़े‌। पुरुष, महिलाएं, बच्चे, लड़कियां, हर आयु वर्ग के धावक दौड़े। बिष्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। जिन श्रेणी में धावक दौड़े उसमें 10 किलोमीटर की पुरुष और महिला श्रेणी, 7 किलोमीटर दौड़ संयुक्त पुरुष व महिला श्रेणी थी। 7 किलोमीटर दौड़ की पुरुष श्रेणी, 7 किलोमीटर दौड़ की महिला श्रेणी और 5 किलोमीटर दौड़ की किशोर श्रेणी रहीं। इसके अलावा, 5 किलोमीटर दौड़ में लड़कियां भी दौडीं। 2 किलोमीटर की फन रन भी आयोजित की गई। 5 किलोमीटर की दौड़ में संयुक्त रूप से लड़के और लड़कियां दौड़े। कार्यक्रम का शहर के लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में एसएसपी प्रभात कुमार और सिटी एसपी के विजय शंकर भी उपस्थित थे। इस दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन ने विजेता धावकों को ट्रॉफी, इनाम के चेक और गिफ्ट हैंपर दिए। सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया। विजेता धावक संध्या मुर्मू को 20 हजार रुपए का कैश गिफ्ट चेक के तौर पर मिला। इसके अलावा ट्रॉफी और गिफ्ट हैंपर भी मिला। एक विजेता अरशद अली को भी गिफ्ट ट्राफी और कैश का चेक टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी प्रभात कुमार और सिटी एसपी के विजय शंकर भी मौजूद थे और इन अधिकारियों ने भी पुरस्कार बांटे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top