खदान में डूबे युवक का शव सात दिनों बाद मिला

कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र के गुहदर स्थित बंद पत्थर खदान में डूबे रविन्द्र कुमार मेहता का शव सात दिनों बाद बुधवार की सुबह बरामद किया गया। युवक के डूबने के बाद शव बरामदगी की मांग को लेकर दो दिन पहले सोमवार को महेशपुर चौक पर रविन्द्र कुमार मेहता के परिजन आमरण अनशन पर बैठे थे।

1 जनवरी को ढाब रोड निवासी रविंद्र कुमार मेहता डोमचांच के श्मशान घाट के निकट बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने गया था और इस दौरान पानी में डूब गया था। पहले तो स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की पर शव नहीं मिला। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम चार दिनों से शव को निकालने के प्रयास में जुटी थी पर सफलता नहीं मिल रही थी। बुधवार की सुबह खदान से शव को निकाला जा सका, जिसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top