सिंदरी की बेटी ने बढ़ाया झारखंड का मान,तीरंदाजी में जीता सिलवर मेडल

धनबाद – आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित 13वाँ एनटीपीसी मीनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता (अंडर-14) में धनबाद जिले के सिंदरी हेट कांड्रा निवासी पप्पू महतो की पुत्री खुशी कुमारी ने सिलवर मेडल जीतकर सिंदरी, धनबाद समेत झारखंड का नाम रोशन किया….
विजयवाड़ा से घर लौटने पर कांड्रा के लोगों ने कांड्रा बाजार में गाजे बाजे, आतिशबाजी एवं फुल माला के साथ खुशी कुमारी का भव्य स्वागत किया।
खुशी कुमारी डीएवी माँडल स्कूल डिगवाडीह में कक्षा पांच की छात्रा हैं।
खुशी इससे पूर्व मई – 2022 में आयोजित राष्ट्रीय मीनी तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लायी थी और धनबाद समेत पूरे झारखंड का नाम रोशन की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top