दीप के मोबाइल की गोताखोर कर रहे है तलाश, आरोपी ठेकेदार हिरासत में

दुमका। पुलिस ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के पत्राचार लिपिक दीप कुमार श्रीवास्तव हत्याकांड की गुत्थी सलझाने के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस को दीप के मोबाइल के बारे में पता चल गया है। इस हत्याकांड में हिरासत में लिए गए ठेकेदार संतोष कुमार महतो ने पुलिस को बयान दिया है कि दीप की मोबाइल को उसने पोखरा चौक के पास तालाब में फेंक दिया। आज सुबह से पुलिस गोताखोरों की मदद से मोबाइल खोजने में लगी है। पुलिस के समक्ष दीप की पत्नी ने बयान दिया कि अंतिम बार दीप से बातचीत के दौरान संतोष नामक व्यक्ति उसके साथ था। पुलिस लगातार आरोपी को तलाश रही थी। हिरासत में लिए गए ठेकेदार संतोष कुमार महतो रसिकपुर मोहल्ले का रहनेवाला है। पुलिस को उसने बयान दिया कि दीप की हत्या हादसे में हुई। उसने उसकी हत्या नहीं की। पुलिस को अब तक जांच में पता चला है कि मृतक 31 जनवरी की रात संतोष के घर में बैठ कर शराब पी थी। 1 फरवरी की सुबह डंगालपाड़ा में उसका शव बरामद हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top