इलाज कराने जा रहे भाई-बहन की सड़क दुर्घटना में मौत

टुंडी थाने के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई

धनबाद। इलाज कराने जा रहे भाई-बहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में मृत, बबलू भट्टाचार्य सीसीएल परियोजना गिरिडीह में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। घटना के वक्त वह अपनी बहन गायत्री भट्टाचार्य के इलाज के लिए धनबाद आ रहे थे। इसी बीच उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बबलू भट्टाचार्य अपनी बहन के इलाज के लिए शुक्रवार देर रात धनबाद आ रहे थे। ठीक उसी वक्त टुंडी थाने से थोड़ी ही दूरी पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दिनेश मंडल नाम के ड्राइवर का भी पैर टूट गया। हालांकि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। स्कॉर्पियो में कुल 2 पुरुष 2 महिला सवार थे। जिसमें एक महिला और एक पुरुष यानी भाई- बहन की मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है। बबलू भट्टाचार्य के घर में अब सिर्फ उनकी बुजुर्ग मां रह गई है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *