श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल मिला डीजीपी से

रांची। श्री महावीर मंडल रांची पूर्वी क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह से मिला। रामनवमी के अवसर पर उन्हें बजरंग बली का चुनरी और प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से राजधानी रांची में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी के बारे में उन्हें विस्तार से बताया गया। डीजीपी से मांग की गयी कि रामनवमी के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया जाय। रामनवमी के दिन शोभायात्रा वाले मार्गो में वाहन का परिचालन स्थगित किया जाय ताकि शोभायात्रा में शामिल लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा पूर्वी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने रामनवमी महोत्सव पर अन्य विषयों पर डीजीपी से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रमेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा और युवराज पासवान। संरक्षक बसंत दास, महेंद्र जायसवाल, अजीत सिंह, उपाध्यक्ष कुणाल सिंह और दिनेश शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top