राज्य भर के विभिन्न बोर्ड से परीक्षा में टॉप हुए 130 छात्रों को किया गया सम्मानित

राज्य के बच्चें शिक्षा को लेकर जागरूक है बेहतर कर रहे है प्रदर्शन : सीएम

रांची। हमारे बच्चें शिक्षा को लेकर काफी जागरूक है, जिस कारण राज्य के बच्चें अब पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। इसका लाभ आने वाले दिनों में झारखंड को मिलेगा। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रोजेक्ट भवन में टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा। मुख्यमंत्री ने आज जैक बोर्ड, आइसीएससी, सीबीएससी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सम्मानित किये गये बच्चों को एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन भेंट किया। इसके साथ ही राज्य टॉपर्स को तीन-तीन लाख रुपये का चेक दिया। सम्मान समारोह में अन्य टॉपर्स को नगद के पुरस्कार के रूप में अलग अलग राशि दी गयी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि छात्रों का मनोबल बढ़ाने तथा उन्हें पढ़ाई में और बेहतर करने के लिए प्रेरित के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गयी है। इस योजना में उन सभी छात्रों को सम्मान दिया जायेगा। जिन्होंने झारखंड से मैट्रिक या बोर्ड का एग्जाम दिया हो। वह यूपी का हो या फिर बिहार का इससे कोई मतलब नहीं। राज्य के जो बच्चें अच्छा करेंगे उन्हें सम्मान पाने का पूरा अधिकार है और यह अधिकार राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक तकनीक में दक्ष बनाने के लिए मोबाइल फोन और लैपटॉप दिया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल कर बच्चें अपनी पढ़ाई लिखाई को और बेहतर करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top