झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे पहुंचे रांची, एयरपोर्ट में किया गया स्वागत

राहुल गांधी मामलें में नेताओं से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई : पांडे

रांची। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किये जाने के बाद कांग्रेस पार्टी में उबाल है। इस मामलें को लेकर राज्य में कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी। आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे रांची पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी के मामलें में देश में जो भी लोग संविधान का सम्मान करते हैं उनमें आक्रोश देखा जा रहा है। अपने झारखंड आने को लेकर रांची में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इसी बात को लेकर जितने भी कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेता हैं, उन सभी से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नेताओं के साथ में चर्चा और विचार करेंगे और उसमें जो भी निकल कर सामने आएगा। उसी प्रकार से पार्टी अपना विरोध दर्ज कराएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि देशभर के सभी सदन के विपक्षी दल के सदस्य अपना इस्तीफा सौंप देंगे। सभी राहुल गांधी के समर्थन में अपना इस्तीफा दे देंगे। राहुल गांधी की सदस्यता जाने को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध जता रहे हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनका स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत पार्टी के कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top