राजीव अरुण एक्का दूसरे दिन भी पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

रांची | राजीव अरुण एक्का दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस पहुंचे हैं. ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. इससे पहले 27 मार्च सोमवार को भी अरूण एक्का ईडी के सामने उपस्थित हुए थे. ईडी ने उनसे करीब दस घंटे तक पूछताछ की थी. 

ईडी ने सोमवार को करीब दस घंटे तक 1994 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का से पूछताछ की थी. ईडी ने उनसे जानना चाहा कि मनी लांड्रिंग के संदिग्ध विशाल चौधरी के पास उनके विभाग के आधिकारिक दस्तावेज कैसे मिले.  दूसरे समन के बाद ईडी के समक्ष उपस्थित हुए राजीव अरुण एक्का को ईडी ने निजी तौर पर रिकॉर्ड किये गये कुछ वीडियो से भी सामना कराया. जिसमें वह विशाल चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं. इसमें एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें वह एक आधिकारिक फाइल को देख रहे हैं और उस पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. बैकग्राउंड में विशाल चौधरी के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को भुगतान के बारे में बात करते हुए सुना जाता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top