आत्महत्या के लिए पलामू एसपी को जिम्मेदार ठहराते हुए सीबीआइ जांच की मांग

दारोगा लालजी यादव का शव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
साहिबगंज। पलामू जिला पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर लालजी यादव का शव आज सुबह साहिबगंज पहुंचा। उनके शव पहुंचने का इंतजार कर रहे स्थानीय लोग शव को देखते ह७ी काफी आक्रोशित हो गए। इस बीच लोगों ने सड़क जाम कर लालजी यादव आत्महत्या केस की सीबीआइ जांच की मांग करने लगे। लोगों ने पलामू पुलिस के बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। आत्महत्या के लिए पलामू एसपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि सीबीआइ जांच से ही सच्चाई सामने आएगी। आरोप है कि एसपी वसूली के लिए दबाव बनाते थे। इससे पहले बुधवार को साहिबगंज भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने नगर परिषद कार्यालय के सामने मानव शृंखला बनाई। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मामले की सीबीआइ जांच की मांग की। नगर परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रामानंद साह ने इस दौरान कहा कि लालजी की मौत के मामले की सीबीआइ जांच हो ताकि पता चल सके कि यह हत्या है या आत्महत्या। आरोप लगाया कि लालजी की साजिश कर हत्या की गई है। यह भी कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। झारखंड के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इधर राजमहल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सह हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजा है। लालजी को वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने व षड्यंत्र रचकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top