ट्रक पलटने से सड़क पर गिरा प्रतिबंधित मांगुर मछली, लुटने में जुटे लोग

बंगाल से आ रहा था ट्रक, मौका देखकर चालक और सह चालक भागे

धनबाद। निरसा थाना अंतर्गत देवियाना मोड़ के समीप आज सुबह एनएच-2 पर एक ट्रक पलट गया। ट्रक में प्रतिबंधित मांगुर मछली था जिसे लेकर पश्चिम बंगाल से धनबाद की ओर ट्रक जा रहा था। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस कारण ट्रक में लोड मांगुर मछली सड़क के किनारे खेत में जा गिरी। इसके बाद तो प्रतिबंधित मांगुर मछली लूटने की होड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची रही। स्थानीय लोगों के अलावा राहगीर भी मछली लूटी में शामिल हो गए। जिसके पास जो उपलब्ध था। उसी में मच्छली भरने लगे। कोई बर्तन में तो कोई थैला में मछली भर कर इधर-उधर भागने लगे। इस भागम भाग के बीच मछली लदे ट्रक का चालक एवं संचालक भागने में सफल रहा। निरसा पुलिस ट्रक को जब्त कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top