तलगड़िया मोड़ पर टायर फटने से ट्रक टकराया टेलर से, चालक की मौत

बोकारो। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तलगड़िया मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टेलर में टक्कर मार दिया। घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत धोषित कर दिया। ट्रक बोकारो डालमिया सीमेंट से सीमेंट लोड कर के धनबाद की ओर जा रहा था। तभी उसके टायर फट गये। चालक ने गाड़ी को नियंत्रित करते वक्त कई वाहनों को टक्कर होने से बचाया। लेकिन अंतत: उसकी टक्कर खड़े ट्रेलर से हो गयी। मृतक चालक गौतम कुमार सिंह तारा नगर चास के रहने वाले है। ट्रक किसका है इसका पता पुलिस लगाने में जुटी हुई है। मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि भाई का इलाज नहीं हुआ इसके कारण उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top