परसुडीह के कोचाकोला में नाबालिग का पेड़ से लटका मिला शव

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के कोचाकोला गांव में आज सुबह पेड़ से लटकता एक नाबालिग युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने सुबह में देखा कि युवक का शव पेड़ से लटक रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया। मृतक की पहचान राहुल पूर्ति (17 वर्ष) के रूप में की गई है। नाबालिग ने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर शव को फांसी से लटका दिया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। उसका शव कपड़े के सहारे पेड़ से लटक रहा था। पिता संजय पूर्ति ने बताया कि उनका पुत्र रात में ही घर से गायब था। संजय पूर्ति ने राहुल के दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं कि राहुल का किसी के साथ प्रेम प्रसंग में तो नहीं था। संजय पूर्ति ने बताया कि किस बात को लेकर राहुल ने इतना बड़ा कदम उठाया इसकी जानकारी नहीं है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top