Dhanbad Murder Case: ससुरालवालों ने महिला के किए 3 टुकड़े…

Dhanbad Murder Case : धनबाद के बीसीसीएल सिनीडीह वर्कशॉप कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता अपराजिता कुमारी (38) का शव लापता होने के 24 दिनों के बाद मिला है। शव राजगंज इलाके में एक पुल के नीचे बोरे में मिला है। पुलिस ने मृतका के पिता की निशानदेही पर शव की पहचान की। शव पूरी तरह से सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। मधुबन पुलिस ने इस मामले में  अपराजिता के पति नीरज कुमार झा, सास सोभा देवी, सुसर काशीनाथ झा, 2 ननद और भगिनी के खिलाफ हत्या, शव छिपाने और पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया है। ( Dhanbad Murder Case )

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 4 आरोपियों को जेल भेज दिया है। मृतका के ससुर काशीनाथ झा और भगिनी सृष्टी कुमारी अभी फरारा हैं। घटना के संबंध में मृतका की मां गिरीश देवी ने आरोप लगाया है कि अपराजिता को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि अपराजिता को एक महीने से कमरे में बंद कर खाना-पानी नहीं दिया गया, जिससे 10 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। इसके उसके 3 टुकड़े कर दिए गए। ( Dhanbad Murder Case )

पुलिस ने बताया कि अपराजिता की मौत के बाद आरोपियों ने शव को 2 दिनों तक घर में रखा। 12 दिसंबर को पति नीरज कुमार झा ने शव को बोरे में भरकर स्कूटी पर लादकर राजगंज के पास कतरी नदी के नीचे फेंक दिया। इसके बाद पति ने मधुबन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई है। वहीं मृतका की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही फरार चल रहे सुसर काशीनाथ झा और भगिनी की तलाश में छापेमारी भी कर रही है।  ( Dhanbad Murder Case )

यह भी पढ़े… रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने स्कूली ऑटो में मारी टक्कर; ड्राइवर और 3 बच्चों की मौत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top