Rape of Widow in Gumla: विधवा के साथ रेप, रॉन्ग नंबर से आया था कॉल…

Rape of Widow in Gumla: गुमला में एक विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गुमला महिला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी लाल बिहारी गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने बताया है कि दो महिने पहले उसके एक अनजान नंबर से कॉल आया था। जिसके बाद बार-बार उस नंबर से कॉल आने लगा। इसके बाद हम दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी तो मैंने लाल बिहारी को बताया कि मेरे पति का निधन हो गया है और मैं किसी तरह से अपने दो बच्चों को पाल रही हूं। इस पर लाल बिहारी ने कहा कि मैं तुम्हारे दोनों बच्चों का किसी स्कूल में एडमिशन करा दूंगा। मेरी बहुत जान पहचान है। 

उसके बाद लाल बिहारी गोप ने मुझे स्कूल में नामांकन कराने के बहाने सिसई बुलाया। यहां उसने बाइक से आकर मुझे लेकर बसिया रोड की ओर ले गया। जहां उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद एक गांव ले जाकर भी दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मुझे कुम्हरिया लाकर छोड़ दिया। इस बात की जानकारी मैंने अपने रिश्तेदार को दी। इसके बाद मैंने महिला थाना में केस दर्ज कराया है। (Rape of Widow in Gumla)

यह भी पढ़े… Dhanbad Murder Case: ससुरालवालों ने महिला के किए 3 टुकड़े…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top