धर्मेंद्र कुमार सिंह बने जेयुटी के वाइस चांसलर

राजपाल की स्वीकृति के बाद निकला नोटिफिकेशन

रांची। बीआईटी सिंदरी के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के नए वॉइस चांसलर होंगे। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के बाद से 3 वर्षों के लिए की गई है। इस संबंध में झारखंड राज्यपाल सचिवालय द्वारा राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से नोटिफिकेशन निर्गत कर दिया गया है। गौरतलब है कि श्री सिंह के नाम की अनुशंसा जेयुटी के वीसी की नियुक्ति के लिए गठित पैनल द्वारा भी की गई थी।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *