ब्रेकिंग: कोर्ट कैंपस में गैंगस्टर की हत्या

कृष्णानंद राय हत्याकांड का आरोपी था गैंगस्टर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव जीवा (Gangster Sanjeev Jeeva) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारे वकील बनकर आए थे। मारा गया गैंगस्टर कृष्णा नंद राय हत्याकांड का आरोपी था। इसको अपराध की दुनिया में डॉक्टर के नाम से जाना जाता था यह मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था।पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इसे दुर्दांत अपराधी माना जाता था। पिछले साल शामली में भी इसके ऊपर केस दर्ज हुए थे। एके 47 बेचने का आरोप भी संजीव जीवा पर था।

उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में गैंगस्टर अतीक अहमद की गोली मारकर हत्या के दो महीने बाद कोर्ट परिसर में यह हत्या हुई है। हत्या के बाद एक बार फिर पुलिस सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर वकील के वेश में पहुंचे थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा गया है कि हत्यारों ने किस तरह घटना को अंजाम दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top