रिम्स के प्रभारी निदेशक बने डॉ आरके गुप्ता

थे नेत्र विभाग के एचओडी, ग्रहण किया पदभार

रांची। रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद के इस्तीफे के बाद नेत्र विभाग के एचओडी डॉ आरके गुप्ता को प्रभारी निदेशक बनाया गया है। बता दें कि प्रभारी निदेशक के लिए दो डॉक्टर शॉर्टलिस्ट किए गए थे। इनमें मेडिसिन विभाग के डॉ विद्यापति और डॉ आरके गुप्ता का नाम शामिल था। स्वास्थ्य मंत्री सह जीबी के अध्यक्ष बन्ना गुप्ता के निर्णय पर डॉ आरके गुप्ता को प्रभारी निदेशक बनाया गया है। आज उन्होंने निदेशक कार्यालय में प्रभार ग्रहण कर लिया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top