एनके एरिया के सीसीएल रोहिणी परियोजना के पीछे जंगल में मिली दर्जनों सुरंग
सीआईएसएफ की टीम ने रांची के सीनियर एसपी और ग्रामीण एसपी को दी सूचना
रांची। पिपरवार क्षेत्र में सुरंग बनाकर कोयला चोरी किया जा रहा था। यह काम लंबे समय से किया जा रहा था। लेकिन पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं थी। आउटपोस्ट शिफ्ट करने के लिए सीआईएसएफ की टीम जंगल के पीछे स्थान ढूंढने के दौरान मामले का खुलासा हुआ। सीआईएसएफ एनके पिपरवार यूनिट अपना आउटपोस्ट शिफ्ट करना चाह रहा है। आउटपोस्ट के लिए स्थान का चयन करने के लिए एनके एरिया के सीसीएल रोहिणी परियोजना के पीछे जंगल में टीम गयी हुई थी। तब वहां अवैध कोयला उत्खनन मामलें का खुलासा हुआ। सीआईएसएफ जवानों में बताया कि मंगलवार की शाम मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अवस्थित रोहिणी आउटपोस्ट को दूसरे जगह शिफ्ट करने को लेकर जगह का चयन को किया जा रहा था।

जंगल में मिला दर्जनों सुरंग
टीम ने देखा कि धूप टोला के जंगल साइड 500 मीटर के दायरे में दर्जनों अवैध सुरंग बनाकर बड़ी मात्रा में कोयला उत्खनन किया जा रहा है। सीआईएसएफ जवानों को देखकर कोयला निकालने वाले लोग भाग गए। जिसके बाद वहां से 4 टन कोयला बरामद किया गया।
अवैध उत्खनन सीआईएसएफ के अधिकार क्षेत्र से बाहर
इस अवैध उत्खनन संबंध में सीआईएसएफ के कमांडेंट ने रांची के सीनियर एसपी एवं ग्रामीण एसपी सहित स्थानीय थाना को दूरभाष पर जानकारी दी। सीआईएसएफ ने बताया कि अवैध उत्खनन एरिया हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। लेकिन आउटपोस्ट बनाने को जगह चयन के दौरान यह मामला उजागर में आया।

डेढ़ माह पहले तक यह क्षेत्र था खलारी थाना में
सुरंग को देखने से प्रतीक होता है कि चार पांच साल से लोग इस स्थल में अवैध खनन कर कोयला निकाल रहे हैं। उधर मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी जंग बहादुर सिंह ने बताया कि जिस जगह अवैध खनन की सूचना मिली है। पहले वह खलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता था। पिछले एक डेढ़ माह से मैकलुस्कीगंज थाना में शामिल करने का अधिसूचना जारी गया है।

इन अधिकारियों ने किया अवैध खनन का खुलासा
उन्होंने कहा अवैध खनन करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अवैध उत्खनन के उद•ोदन में सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, डिप्टी कमांडेंट उपेंद्र, निरीक्षक विकास कुमार, एनके चौधरी के अलावे क्यूआरटी टीम एवं 150 की संख्या में बल सदस्य मौजूद थे।