Cyclone Biparjoy के लैंडफॉल से पहले गुजरात के मांडवी में तेज बारिश, 74 हजार लोग हटाए गए

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसका गंभीर असर देखने को मिल रहा है. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तबाही मचाने की आशंका के बीच केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सब अलर्ट हैं. गुजरात में एनडीआरएफ की 17 टीमें और एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात हैं. वहीं, नौसेना के 4 जहाज स्टैंडबाय में रखे गए हैं.

इसके अलावा, एहतियात के तौर पर तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात और महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों पर महातूफान का खौफ है.

ये 9 राज्य लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और राजस्थान (पश्चिमी) हैं. बिपरजॉय जब गुजरात के तट से टकराएगा तो उस वक्त 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रप्तार से हवा चलने का अनुमान है. इंडियन कोस्ट गार्ड के जवान लोगों को अलर्ट कर रहे हैं. समुद्र तटों को खाली करा दिया गया.

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *