साहिबगंज। अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ जिला टास्क फोर्स टीम ने अभियान चला रखा है। बरहरवा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चलाया जा रहा 3 ईंट भट्ठों को ध्वस्त कर दिया गया। राजमहल एसडीओ रौशन कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए बरहरवा-फरक्का एनएच 80 किनारे स्थित मोगलपाड़ा गांव के निकट अवैध रूप से संचालित राज ब्रिक्स, नजहर एवं डायमंड नामक ईंट भट्ठा को ध्वस्त कर दिया। एसडीओ रौशन कुमार ने बरहरवा थाना क्षेत्र में संचालित राज ब्रिक्स, नजहर और डायमंड ईंट भट्ठा की जांच की। इस दौरान ईंट भट्ठा मालिकों से आवश्यक कागजात की मांग की गई। मालिक ने कोई कागजात नहीं दिखाया। ईंट पकाने के लिए लाये गये कोयला का कागजात भी नहीं था। ईंट भट्ठा के साथ-साथ कोयला भी अवैध पाया गया। एसडीओ ने बताया कि बरहरवा थाना क्षेत्र में और 15 ईंट-भट्ठा को चिह्नित किया गया है। उनको बंद करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
प्रातिक्रिया दे