पत्थर खदान में हाइवा के गिरने से चालक की हुई मौत

कोडरमा | नवलशाही थाना क्षेत्र में पत्थर खदान में हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. घटना नवलसाही थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारो स्थित एक खदान में हुई. जहां से पत्थर निकालते समय एक हाइवा अनियंत्रित होकर खदान में गिर गया. इससे चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक की पहचान कुंडी धनवार निवासी ओम कुमार यादव के रूप में हुई है. यह खदान पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के ससुर भीम साहू का बताया जाता है. खदान में किसी प्रकार की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है. बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और खदान संचालक पीड़ित परिवार को कुछ पैसे देकर मामले को रफा दफा करने में लगे रहे. सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राम पासवान घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को खदान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top