छापेमारी के दौरान पुलिस जवान के धक्के से बुजुर्ग की मौत, पुलिस टीम बनी बंधक


आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को रातभर रखा बंधक, आज सुबह छुटी तोरपा थाना की पुलिस

खूंटी। तोरपा थाना की पुलिस रोड़ो गांव के एक घर पर छापेमारी करने गयी थी। इस दौरान एक बुजुर्ग मो निजामुद्दीन को पुलिस के जवान ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी हार्ट अटैक हो गयी, वह मर गया। इससे स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और हो हंगामा करते हुए तोरपा थाना की पुलिस टीम को पूरी रात तक बंधक बनाकर रखा। तोरपा पुलिस देर रात प्रतिबंधित मांस बेचने का आरोपी इजहार अहमद उर्फ कल्लू को गिरफ्तार करने रोड़ो गांव पहुंची थी। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। इसी बीच पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का दे दिया। धक्का देने से मो निजामुद्दीन (75 साल) की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे। हो हंगामे के कारण आसपास के लोग जुट गये। ग्रामीण मो निजामुद्दीन की मौत के लिए पुलिस टीम को जिम्मेवार ठहराते हुए तोरपा पुलिस को रातभर बंधक बनाकर रखा। पुलिस टीम को बंधक बनाये रखने की सूचना पाकर जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी और पुलिस वहां पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और आज सुबह पुलिस कर्मियों को छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मो निजामुद्दीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खूंटी एसपी अमन कुमार ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने का आदेश दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top