डीएसपी निशा मुर्मू सड़क हादसे में हुई घायल


धनबाद | तोपचांची झील से वापस लौट रही बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई हादसे में डीएसपी भी हुई चोटील |
उनकी गर्दन और पैर में चोटें आई हैं | हादसा तेतुलमारी राजगंज सड़क पर पहाड़ी के समीप हुई | डीएसपी राजगंज की ओर से सीजुआ स्थित अपने कार्यालय वापस लौट रही थी वाहन में डीएसपी समेत कार्यालय के महिला पुरुष कर्मी सिविल ड्रेस में मौजूद थे | बताया जा रहा है कि राजगंज की ओर से डीएसपी का वाहन बाइक को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई |
इस दुर्घटना में बाल-बाल बची डीएसपी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ के दो टुकड़े हो गए हादसे में वाहन का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया घटना की सूचना पाकर राजगंज तेतुलमारी रामकनाली अंगारपथरा थाने की पुलिस पहुंची इलाज के लिए एक अन्य वाहन में बैठाकर सभी को अस्पताल भेजा गया | घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई जेएमएम नेता रतीलाल टूटू सहित गांव के अन्य लोग हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे |
इधर हादसे के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया फिर आसपास के लोगों ने पेड़ को मार्ग से हटाया और यातायात को सामान्य कराया | डीएसपी ने बताया कि इस दुर्घटना में उनकी जान बच गई है उन्हें गर्दन और अन्य जगह पर चोट आई है |

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top