अतिक्रमण और गंदगी से घिरे हैं सरकारी स्कूल, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

स्कूल प्रबंधन की शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहे प्रशासनिक अधिकारी

रांची। हरमू के आंनद नगर में संचालित नव प्राथमिक विद्यालय के बाहर खटाल बने जाने से बच्चे परेशान है। शिक्षा ग्रहण करने आने वाले बच्चों को भैंसों के आवाज और गोबर की महक के बीच पढ़ना पड़ता है। विद्यालय परिसर से सटे भूमि पर आसपास के लोगों ने अतिक्रमण कर लिये है। विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा मना करने के बाद भी अतिक्रमण करने वाले लोग अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है। स्कूल परिसर के खिड़की में भैंस और गायों को बांध कर खटाल चला रहे। वहीं भैंस की गोबर का अंबार लगा दिया गया हैं। ऐसे में बच्चे गंदगी की वजह से बीमारी फैल रहीं और बच्चे बिमार पड़ रहे। वहीं कई लोग तो नहाना धोना कर के स्कूल परिसर में पानी का बहाव करते है। जिससे स्कूल के बच्चों को पढ़ने लिखने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। बच्चे खेल भी नहीं पा रहे हैं। स्कूल परिसर में जल जमाव के कारण मच्छर से भी बच्चे परेशान है। बच्चें अक्सर बिमारी से पीड़ित हो जाते है, यहीं कारण है कि स्कूल में बच्चे कम आते हैं।

शिकायत पर कोई अधिकारी नहीं देते है ध्यान
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण और गंदगी होने के मुद्दे को कई बार विधालय निरीक्षण पदाधिकारी को जानकारी दी जा चुकी हैं। स्थानीय पार्षद और कई अधिकारी को भी बता चुके है। पर अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top