जंगली हाथियों के उत्पात से कई एकड़ में लगे फसल बर्बाद, किसान परेशान

हजारीबाग। इन दिनों हजारीबाग के टाटीझरिया और उसके आसपास के जंगल में तीन हाथी डेरा डाले जमाये हुए है। हाथी रात में आते हैं और उत्पात मचाकर किसानों के फसल बर्बाद करने के साथ-साथ चहारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं। लोग किसी तरह से हाथियों को जंगल की ओर भगाते हैं। लेकिन फिर से तीनों हाथी इलाके में प्रवेश कर आतंक मचाना शुरू कर देते है। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। तीन जंगली हाथियों ने कोल्हू गांव में प्रवेश कर चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर कई एकड़ जमीन पर लगे मक्का, धान, भींडी की फसलों को रौंदकर नष्ट कर दिया है। कोल्हू निवासी प्रमुख संतोष मंडल ने बताया कि तीनों हाथी चुरचू जंगल की ओर से निकलकर कोल्हू के शकुंतला देवी और बिनोद प्रसाद के बाडी में लगे मक्का की फसल को नष्ट कर दिया। किसानों ने वन विभाग और प्रशासनिक पदाधिकारियों से हाथियों को भगाने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top