नवविवाहिता का शव कुएं में मिला, ससुराल वाले घर छोड़ फरार


लड़की के परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, दोषी को गिरफ्तार करने की मांग

कोडरमा। जयनगर के मतौनी में आज 19 वर्षीया विवाहिता का शव कुएं में मिला। मृतका अंशु कुमारी, पति धीरेंद्र राणा, ग्राम मतौनी है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने लड़की की हत्या कर कुएं में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के मायके वालों ने उसके ससुराल पहुचकर जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। अशु कुमारी की शादी लगभग तीन महीने पहले 4 मई 2023 को ग्राम मतौनी के धीरेंद्र राणा के साथ हुई थी। लोगों ने कहा कि अंशु की हत्या कर उसके ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले हमेशा लड़की के साथ मारपीट एवं झगड़ा करते रहते थे। मायके वालों ने कहा है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक शव को पोस्टमार्टम करने नहीं दिया जाएगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, पंचम तिग्गा, सुनील कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, परसाबाद पुलिस पिकेट प्रभारी इस्लाम अंसारी सहित कई पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। पूछे जाने पर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top