चितरपुर में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में पंच प्रण की शपथ

रामगढ़। चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से चितरपुर बीडीओ उदय कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हाथ में मिट्टी लेकर अधिकारियों व कर्मियों को पंच प्रण की शपथ दिलाया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिट्टी संग्रहण किया जाना है। इसके तहत चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवन में भी मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी संग्रहण कार्य किया गया। जिसके बाद 11 अगस्त को सभी पंचायत भवन से प्रखंड कार्यालय तक कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। 12 अगस्त को शीला फलकम के तहत पंच प्रण, शपथ ग्रहण, सेल्फी लेकर फोटो अपलोड करना है। वहीं 14 अगस्त को वसुधा वंधन कार्यक्रम के तहत अमृत वाटिका में पौधा रोपण एवं 15 अगस्त को अमृत सरोवर, अमृत वाटिका में पौधरोपण का कार्य किया जायेगा। मौके पर बीपीओ कुमार विवेक सिंह, बीपीआरओ ब्रहमानंद पाठक, प्रखंड समन्वयक कमल साव, श्रवण कुमार, योगेश गुप्ता, जेई जमुना करमाली, सूरज राम दांगी के अलावे पंचायत भवन में मुखिया सुनीता देवी, दिल्ली देवी, अरविंद सिंह, कुलदीप सिंह, बसंती देवी, मो. फिरोज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top